अप-डाउन की संस्क्रति से भी बढ़ सकता है कोरोना

(विजयराघवगढ़) जिले से लेकर तहसील क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वयं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिले के अंतर्गत तहसील एवं थाना क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रबंधन पर लगातार नजर बनाए रखे है किंतु वही जानकारों की माने तो शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों के अप-डाउन से भी कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। कलेक्टर के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा संक्रमण की रोकथाम और व्यवस्थाओं के लिए सारी शक्ति लगाई जा रही है जिसमें पुलिस पब्लिक की हठधर्मिता पर अंकुश लगाने सख्त है। प्रशासन के सख्त निर्देशन में नगर परिषद विजयराघवगढ़, कैमोर एवं बरही थाना प्रभारियों द्वारा स्थानीय पब्लिक के आवागमन से लेकर घर से बाहर निकलने एवं दुकानदारों के आउट डोर व साइड डोर से दुकान खुले होने पर शासकीय नियम कानून के तहत कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाना तारीफे काबिल भी है। वही यह भी देखा जा रहा है कि शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का भी जिले से तहसील तक प्रतिदिन आवागमन हो रहा है, जिसके कारण भी कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है जबकि ऐसी संकटकालीन स्थिति में शासन के अधिकारी कर्मचारियों को बाहर से अप डाउन पर लगाम लगनी चाहिए । बाहर से आने वालों व अप डाउन से भी कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा हो सकता है। कलेक्टर से अपेक्षा है की अधिकारी कर्मचारियों के डेली अप डाउन पर लगाम लगाने के भी आदेश हो ताकि बाहरी आवागमन से कोरोना वायरस का दायरा बढ़ने की शंका न रहे।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें