ब्रेकिंग न्यूज़ : भाजपा के दिग्गज हुए फेल – ममता ने जीता बंगाल का चुनावी रण

(कोलकाता) भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाते हुए पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व को चुनाव प्रचार में लगा दिया इसके बावजूद भी बंगाल का चुनाव जीतने में असफल रहे और बंगाल की शेरनी ने यह साबित कर दिया कि कुछ भी हो लेकिन आज भी बंगाल में उनका जादू चलता है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत से ममता दीदी का जादू बरकरार है। इस जीत के बाद ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी। सन् 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी टीएमसी इस आंकड़ें के आस-पास पहुंच गई है. इसका मतलब यही है कि पश्चिम बंगाल की जनता को दीदी का काम पसंद आया है और उन्होंने फिर से उन्हें जीत का सेहरा पहनाया है।

ममता बनर्जी ने स्वीकार किया नंदीग्राम की जनता का फैसला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम की जनता के फैसले को वे स्वीकार करती हैं लेकिन मतगणना के दौरान गड़बड़ी किए जाने के मसले को लेकर वे कोर्ट जाएंगी, क्योंकि उनके पास जानकारी है कि चुनाव नतीजों के एलान के बाद कुछ गड़बड़ी की गई है, जिसका वे खुलासा करेंगी । चुनावी रुझान आने के बाद साथ ही यहां पर शुभेंदु अधिकारी बढत बनाए हुए थे. 16वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी आगे हुईं, फिर बाजी पलटी और शुभेंदु अधिकारी आगे हुए और जीत का ऐलान किया । शुभेंदु की जीत के ऐलान के साथ ही टीएमसी की एक टीम चुनाव आयोग पहुंची और दोबारा काउंटिंग की मांग की. चुनाव आयोग ने टीएमसी की मांग को मानते हुए दोबारा गिनती की और अधिकारी की जीत का ऐलान किया।

पीएम मोदी ने ममता को दी जीत की बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत को लेकर ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा, ”ममता दीदी को पश्चिम बंगाल में जीत के लिए बधाई । लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और कोविड 19 महामारी को हराने के लिए केंद्र पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव मदद करेगा ।

कहां हुई बीजेपी से चूक

पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी की हार को स्वीकार करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा- ‘चूक कहां हुई इस पर हम चर्चा करेंगे और आगे बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने 3 सीटें जीतीं थी, इस बार हमने 80 के आस-पास सीटें जीतीं हैं । हमने बड़ा लक्ष्य रखा था, उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए ।

2016 विधानसभा में किसे कितनी सीटें

2016 विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी । वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी । यहां बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें