कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी करें शामिल
शहडोल सांसद श्रीमती सिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र
( कटनी )- शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद हिमाग्री सिंह ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के संबंध में कलेक्टर कटनी प्रियंक मिश्रा को पत्र लिखा है। जिसमें राजस्व, पुलिस विभाग के साथ ही मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी, सहकारिता विभाग के विक्रेता, गेहूं खरीदी में सेवा दे रहे कर्मचारी तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों, जो प्रत्यक्ष रुप से कोविड-19 में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में शामिल किये जाने के लिये कहा गया है।
सांसद श्रीमती सिंह द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है क मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना 1 अप्रैल से 31 मई तक दो माह की अवधि के लिये लागू की गई है। अपर सचिव राजस्व मध्यप्रदेश द्वारा जारी के अनुसार मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना अंतर्गत पात्रता के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि पैरा अनुसार कलेक्टर अपने स्तर से योजना अंतर्गत दिशा-निर्देशों की कंडिका 3 की शर्तों के अंतर्गत ही अन्य श्रेणियों के कर्मियों को सम्मिलित करने हेतु सक्षम है।
