मंगलवार को 408 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन
निर्वतमान महापौर श्री श्रीवास्तव ने सपरिवार कराया वेक्सीनेशन
( कटनी )- मंगलवार को जिले में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 4 मई को कुल 408 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 37 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज तथा 216 को सेकेण्ड डोज का वेक्सीन लगाया गया है। इसी प्रकार सीनियर सिटिजन्स में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 9 लाभार्थियों को फर्स्ट्र डोज तथा 136 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है। वहीं 1 हेल्थकेयर वर्कर को फर्स्ट डोज तथा 3 हेल्थकेयर वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 वेक्सीनेशन किया गया है। साथ ही 1 फ्रंटलाईन वर्कर्स को फर्स्ट डोज तथा 5 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 टीका लगाया गया है।
मंगलवार को कचहरी टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर निर्वतमान महापौर शशांक श्रीवास्तव ने भी अपने दूसरे डोज का वेक्सीनेशन कराया। जिसके बाद उन्होने सभी अपील की कि कोविड वेक्सीनेशन पूर्णतः सुरक्षित है। कोरोना की लड़ाई में वेक्सीनेशन बहुत प्रभावी है।
