ट्रांसपोर्टनगर सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराया गया व्यवसाय
निर्धारित समय पर बंद कराई गई चिन्हित स्थलों की सब्जी दुकानें
(कटनी )- जिला प्रशासन के निर्देशन एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन मे नगर में कोराना संक्रमण के बढते प्रसार को रोकनें हेतु लॉकडाउन की अवधि में नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से चिन्हित सब्जी मंडी स्थलों में निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए निर्धारित समय पर दुकानें बंद करानें की कार्यवाही की जा रही है।
ट्रांसपोर्टनगर पुरैनी स्थित थोक सब्जी मंडी के प्रभारी अधिकारी जे.पी.बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थोक सब्जी मंडी में नियुक्त निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आज प्रातः मंडी परिसर की आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सब्जी का व्यवसाय कराया गया। रोको टोको अभियान के माध्यम से मंडी परिसर में फुटकर सब्जी विक्रेताओं को मास्क पहनने तथा दो गज की दूरी का निर्धारण कर संक्रमण से बचाव हेतु कार्यवाही की गई।
निगम के अतिक्रमण दल द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए अनाधिकृत रूप से बैठकर सब्जी व्यवसाय करनें वालों पर कार्यवाही की जाकर दुकान को बंद करानें तथा नगर के माधवनगर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के सामनें, फारेस्टर प्लेग्राउण्ड, हाउसिंग बोड मैदान में निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे तक सब्जी व्यवसाय की कार्यवाही कराई गई।
