उत्कृष्ट कार्य हेतु बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची को पुलिस महानिरीक्षक ने किया सम्मानित
(विजयराघवगढ़) शासन के निर्देशन में कोरोना महामारी के दौरान कुशल कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, अथक परिश्रम व सराहनीय कार्य को देखते हुए कटनी जिला अंतर्गत पुलिस थाना बरही के प्रभारी संदीप अयाची को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद मध्य प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रसाद तिवारी , प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, आरिफ खान, संत कुमार विश्वकर्मा, सुभाष दुबे, राजेश चक्रवर्ती, रत्नेश सिंह परिहार, सुरेश सेन, मोहम्मद जुबेर, राजेश परौहा ,पंकज गौतम आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार वर्मन, बरही
