जिला स्तर पर सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में समिति गठित

समिति द्वारा किया जायेगा जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की समीक्षा

कटनी – जिले में कोविड पॉजीटिव मरीजों को सही उपचार निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के सहयोग ही सुनिश्चित कर किया जा सकता है। इसके लिये राज्य स्तर से समय-समय पर निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें आयुष्मान अस्पताल के पात्र हितग्राहियों के लिये बिस्तरों की व्यवस्था, निजी अस्पतालों में इलाज की युक्तियुक्त दरें तथा उसका प्रदर्शन, अस्पतालों में दवाओं तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक करना इत्यादि सभी पहलुओं का सम्मिलित किया गया है।

            इस कार्य के क्रियान्वयन को सुनिश्चित किये जाने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जिलास्तर पर समिति का गठन किया गया है। यह समिति अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसके साथ ही इस समिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मुढिया, प्रतिनिधि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कटनी डॉ. अशोक चौदहा, अध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन कटनी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही खाद्य एवं औषधि निरीक्षक स्वप्निल जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है।

            जिलास्तर पर गठित की गई इस समिति कोविड प्रबंधन में निजी अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। साथ ही आ रही परेशानियों को समिति द्वारा दूर करने का कार्य किया जायेगा। वहीं यह समिति जिले में अस्पतालों को ऑक्सीजन का वितरण, अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा दवाओं का वितरण, अस्पतालों में आयुष्मान योजना के हितग्राहियों के इलाज की समीक्षा, अस्पतालों में कोविड-19 इलाज के लिये राज्य शासन द्वारा निर्धारित दरों का अनुपालन सुनिश्चित करने के सुझाव का दायित्व सौंपा गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें