“प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना“ के तहत मिलेगा 3 माह का निःशुल्क राशन
एसडीएम विजयराघवगढ़ ने राशन दुकानों का किया निरीक्षण
(विजयराघवगढ़) – राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सार्वजानिक वितरण प्रणाली में पात्र हितग्राही (अन्त्योदय राशन कार्ड एवं प्राथमिक परिवार) को माह अप्रैल, मई एवं जून 21 में एकमुश्त राशन निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा। जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को 5 किलो खाद्यान (गेंहू और चावल) प्राप्त करने की पात्रता होगी।
इस कार्य की मॉनीटरिंग के लिये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके मद्धेनजर बुधवार को विजयराघवगढ़ एसडीएम प्रिया चन्द्रावत ने अपने अनुविभाग क्षेत्र अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों का विजिट किया। जहां उन्होने आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अमले को दिये।
गौरतलब है कि योजनाओं के तहत जिन उपभोक्ताओं द्वारा सशुल्क माह अप्रैल या मई या दोनों माह का राशन प्राप्त कर लिया गया हो, ऐसे उपभोक्ता माह जुलाई 21 एवं अगस्त 21 में निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र होंगे। इस प्रकार 3 माह अप्रैल, मई, जून का खाद्यान उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरण किया जायेगा। भारत सरकार द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना“ के तहत माह मई एवं जून 2021 में उक्त पात्र हितग्राहियों को दो माह मई तथा जून का निःशुल्क 5 किलो प्रति सदस्य के मान से गेहूं वितरण किया जायेगा। इस प्रकार उक्त दोनों योजना में कुल 25 किलो खाद्यान प्रत्येक सदस्य निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
