निगम में स्थापित कंट्रोल रूम में प्राप्त 107 शिकायतों में से 100 शिकायतों का किया गया निराकरण
कटनी – कोविड -19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की सुविधा हेतु लॉकडाउन की अवधि में निकाय की सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम के लिये फोन नंबर 07622-220877 तथा टोल फ्री नंबर 18002330877 जारी किया गया है।
निगमायुक्त श्री धाकरे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आठ-आठ घंटों की तीन पालियों में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जो 24 घंटे निकाय की सेवाओं से संबंधित शिकायतों को प्राप्त कर उनके शीध्र निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
कंट्रोल रूम प्रभारी प्रभारी कार्यालय अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से शुक्रवार की प्रातः से दोपहर 2 बजे तक प्राप्त 107 शिकायत दर्ज की गई है। जिन्हें संबंधित शाखा की ओर प्रेषित करते हुए 100 शिकायतों का निराकरण कराया जा चुका है। शेष 7 शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया है।
निगमायुक्त श्री धाकरे नें नागरिकों से लॉकडाउन के नियमों का पालन कर करोना संक्रमण से बचनें तथा निकाय से संबंधित शिकायतों का निराकरण घर बैठे ही कंट्रोल रूम नंबर 07622-220877 तथा टोल फ्री नंबर 18002330877 नंबर के माध्यम से करानें की अपील की है।
