एसडीएम विजयराघवगढ़ ने वेक्सीनेशन केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

18 से 44 आयुवर्ग के 247 लाभार्थियों ने भी कराया वेक्सीनेशन

शनिवार को 1538 लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 वैक्सीन

कटनी  शनिवार को जिले में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी जिले में 8 मई को कुल 1538 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 164 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज तथा 565 को सेकेण्ड डोज का वेक्सीन लगाया गया है। इसी प्रकार सीनियर सिटिजन्स में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 37 लाभार्थियों को फर्स्ट्र डोज तथा 503 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है। वहीं 2 हेल्थकेयर वर्कर्स को फर्स्ट डोज और 8 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 वेक्सीनेशन किया गया है। साथ ही 10 फ्रंटलाईन वर्कर्स को फर्स्ट डोज तथा 2 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 टीका लगाया गया है।

            जिले में सतत् रुप से 18 से 44 आयुवर्ग के लिये भी कोविड-19 वेक्सीनेशन का कार्य जारी है। शनिवार को जिले में 2 केन्द्रों में कोविड-19वेक्सीनेशन किया गया। जिनमें कुल 247 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल के लिये एक्सीलेन्स स्कूल में वेक्सीनेशन सेन्टर स्थापित किया गया है। जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा सेन्टर में पहुंचकर एसडीएम विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत ने लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश टीकाकरण कार्य में संलग्न अमले को दिये।

            जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि 9 मई रविवार के दिन किसी भी आयुवर्ग के लिये वेक्सीनेशन नहीं होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें