जज्बा हो तो ऐसा, रक्तदान कर 41 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Advertisement

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कटनी द्वारा जैन बोर्डिंग हाउस में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

कटनी  सोमवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा जैन बोर्डिंग हाउस कटनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शासन द्वारा कटनी को उपलब्ध कराई गई ब्लड वेन मे बारी-बारी से रक्त दाताओं ने जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के लिए अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में कुल 41 रक्त दाताओं ने मानव जीवन बचाने रक्तदान किया है।

रक्तदान के प्रति सुबह से ही रक्त दाताओं मे बेहद उत्साह देखा गया। विदित हो कि इस संक्रमण काल में जब लोग घरों से भी निकलने में डर रहे हैं, उस समय 41 लोग रक्तदान करने पहुंचे। संक्रमण फैलने के बाद जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में ब्लड की बेहद कमी महसूस की जा रही थी। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए और मानव जीवन बचाने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन एवं शरद जैन, मयूर जैन, अमित सिंघई आदि के प्रयासों से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में सहयोगी संस्था मिलन मिलन ब्लड डोनर सोसाइटी एवं कटनी ब्लड डोनर सोसाइटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रुप के द्वारा सभी रक्त दाताओं को कैप पहनाकर उनका उत्साह वर्घन भी किया गया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि संक्रमण काल में जहां ब्लड बैंक में रक्त की कमी से मरीज और उनके परिजन आए दिन परेशान होते हैं और रक्त के लिए उन्हें भटकना पड़ता है, इन्हीं परेशानियों को देखते हुए जैन बोर्डिंग हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग सराहनीय रहा। सहयोगी संस्था मिलन ब्लड डोनर सोसायटी एवं कटनी ब्लड डोनर सोसायटी से रौनक खंडेलवाल, अखिलेश पुरवार, अमित तीर्थनी, शैलेश पाठक एवं निशांत अग्रवाल ने शिविर में मौजूद रहकर सेवाएं प्रदान कीं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें