कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु निरंतर दौड रहे कोरोना विनाशक रथ

कटनी  कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के कुशल निर्देशन में रोजाना नगर के विभिन्न वार्डो के रहवासी स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों, शासकीय कार्योलयों में सैनेटाईजेशन अभियान चलाया जाकर सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिडकाव कर स्थलों के विसंक्रमितिकरण की कार्यवाही की जा रही है।

वार्ड क्रमांक 01 से 23 तक के सैनेटाईजेशन प्रभारी अभिषेक बघेल नें जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत आज निगम के कोरोना विनाशक रथों के माध्यम से इंदिरा नगर गली नंबर 1 एवं 3 सहित बस स्टेण्ड परिसर, चांडक चैक से घर्मलोक हास्पिटल तक के मुख्य मार्ग, महात्मा गांधी वार्ड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र गली, गांधी द्वार से सुभाष चैक मुख्य मार्ग, नई बस्ती स्थित शांति प्रसाद आश्रम गली, डॉ ब्रम्हा जसूजा दवाखाना गली, राजीव गांधी वार्ड के विभिन्न स्थलों खटीक माहल्ला, मित्तल गली, रबड फैक्ट्री रोड, सिंधी कॉलोनी, गोपाल नगर फेज-2 दुबे कॉलोनी, बाटला गली, आचार्य विनोवा भावे वार्ड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे, रोशननगर सांई पुरम कॉलानी सहित अन्य स्थलों में कोरोना विनाशक रथों के माध्यम से दवा का छिडकाव  कार्य किया गया।

कोविड सहायता केन्द्रों में आनें वाले मरीजों एवं नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा की दृष्टि से जोन क्रमांक 1 ऑडिटोरियम परिसर कार्यालय, जोन क्रमांक 2 खिरहनी आंगनबाडी कार्यालय, जोन क्रमांक 3 टी.सी.बजान स्कूल कार्यालय सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों दुर्गा चैक चैक पोस्ट, सरस्वती स्कूल सेवा भारती कोविड केयर सेंटर,, प्रेमनगर एन.के.थाना, मुडवारा स्टेशन, मेन स्टेशन परिसर, पुराना जिला न्यायालय वैक्सीनेशन केन्द्र, अंजूमन इस्लामिया स्कूल, कोविड जांच केन्द्र जैन माध्यमिक शाला, दीनदयाल रसोई केन्द्र में जैटर पंप के माध्यम से सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल का छिडकाव किया जाकर स्थलों को विसंक्रमित किया गया।

वार्ड क्रमांक 24 से 45 तक के प्रभारी पंकज निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनेटाईजेशन अभियान के तहत सोमवार पी.डव्ल्यू डी कॉलोनी की विभिन्न गलियों, माधवनगर स्थित कैरिन लाईन पोपटानी गली, एम.ई.एस कॉलोनी, छपरवाह की संपूर्ण गलियॉ, आर.पी.एफ थाना के पीछे, मार्तण्ड गली एन.के.जे, फारेस्टर वार्ड राशन दुकान, लखेरा नयागांव वेस्ट लेण्ड के पीछे, रामकुमार स्कूल के पास, द्वारका सिटी, शांति नगर, दिव्यांचल कोविड केयर संेटर, सायना कोविड केयर केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, बालक छात्रावास राय कॉलोनी में कोरोना विनाशक रथों के जैटर पंप के माध्यम से तथा सुधारन्यास कॉलोनी की विभिन्न गलियों एवं हाउसिंग बोर्ड के पीछे स्थित कॉलोनी के विभिन्न स्थलों में मिस्ट गन मशीन के माध्यम से सोडियम हाईपोक्लोराइड के घोल का छिडकाव किया जाकर स्थलों को विसंक्रमित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें