संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिये निर्धारित समय से कराया जा रहा सब्जी मंडी का संचालन

कटनी नगर में कोरोना महामारी के संक्रमण पर अंकुश लगानें हेतु जिला प्रशासन के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा रोजाना ट्रांसपोर्टनगर थोक सब्जी मंडी सहित तीन अन्य स्थलों की चिन्हित फुटकर सब्जी मंडियों की आवश्यक व्यवस्थांए पूर्ण कराकर प्रोटोकॉल के तहत प्रातः 10 बजे तक सब्जी/फल का थोक एवं फुटकर व्यवसाय कराया जा रहा है।

अतिक्रमण प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में अतिक्रमण अमले द्वारा सोमवार की प्रातः से नगर निरीक्षण किया गया। जिसमें महारानी लक्ष्मी बाई तिराहा, खिरहनी ओव्हर ब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास अनाधिकृत रूप से सब्जी व्यवसाय करनें वालों पर कार्यवाही की जाकर दुकानें बंद करवाई गई। चिन्हित फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड, हाउसिंग बोर्ड ग्राउण्ड, माधवनगर उत्कृष्ट विद्यालय के सामनें 10-10 फुट की दूरी पर दुकानें लगवाकर निर्धारित समय प्रातः 10 बजे तक मंडी परिसर में संचालित हो रही दुकानों को बंद करानें की कार्यवाही की गई।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें