सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज कोविड सहायता केन्द्रों पर पहुचकर करा रहे अपना इलाज

कटनी  शासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 7 मई से 25 मई 2021 तक किल कोरोना-3 अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किये गए है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में नगर निगम के समस्त जोन कार्यालयों जोन क्रमांक 1 आडिटोरियम परिसर, जोन क्रमांक-2 खिरहनी आंगनबाडी केन्द्र, जोन क्रमांक 3 टी.सी.बजान स्कूल परिसर तथा जोन कमांक 4 माधवनगर उपकार्यालय में कोविड सहायता केन्द्रों की स्थापना की गई है।

जोन प्रभारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन कार्यालयों में स्थापित कोविड सहायता केन्द्रों में उपस्थित चिकित्सों तथा महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों द्वारा रोजाना प्रातः से शाम तक सर्दी, खांसी, बुखार के लक्ष्ण युक्त रोगियों का निःशुल्क प्राथमिक उपचार किया जाकर आवश्यक परामर्श एवं दवा का वितरण किया जा रहा है। वार्डो के अधिक से अधिक नागरिकों को कोविड सहायता केन्द्रों से चिकित्सा लाभ प्राप्त हो सके इस हेतु वार्डो में मुनादी एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार किया जाकर वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का सहयोग लिया जाकर नागरिकों को चिकित्सा लाभ प्रदान करनें के प्रयास किये जा रहे है। जोन कार्यालयों में स्थापित कोविड सहायता केन्द्रों में आनें वाले नागरिकों, मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा रोजाना साफ-सफाई कराई जाकर सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें