अधिक से अधिक स्थलों को सैनेटाइज कर संक्रमण पर नियंत्रण के किये जा रहे प्रयास
कटनी – कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं नागरिकों की सुविधा हेतु निगम प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में रोजाना नगर के विभिन्न स्थलों में हेण्ड स्प्रे पंप मशीन, कोरोना विनाशक रथों एवं मिस्ट गन मशीन से वृहत रूप से सैनेटाईजेशन अभियान चलाया जाकर नगर के अधिक से अधिक स्थलों को विसंक्रमित करनें के प्रयास किये जा रहे है।
वार्ड क्रमांक 1 से 23 तक के सैनेटाईजर प्रभारी अभिषेक बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के कोरोना विनाशक वाहनों के माध्यम से आज सैनेटाईजेशन अभियान चलाया जाकर बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित सरला नगर की विभिन्न गलियों, इंदिरा गांधी वार्ड के विभिन्न स्थलों बाला जी नगर, अरविन्द शुक्ला गली, नीरज दुबे गली, रोमी नायक गली सहित रामनगर, चंडिकानगर, बस स्टेण्ड परिसर, रोशन नगर मस्जिद के पीछे राशन दुकान के पास वाली गली, गुरूनानक वार्ड गजानन काम्पलेक्स, शनि मंदिर के पास वाली गली, रधुनाथ गंज वार्ड स्थित झंडा बाजार क्षेत्र,जैन मंदिर के पास, सराफा बाजार, रूई बाजार, कपडा बाजार, सिल्वर टॉकीज रोड, सिंधु भवन रोड, सरावगी गली सहित नगर के अन्य स्थलों में सैनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
पुराना जिला न्यायालय वेक्सीनेशन केन्द्र, काविड जांच केन्द्र जैन माध्यमिक शाला, अंजूमन इस्लामिया स्कूल, दीनदयाल अन्त्योदय रसोई केन्द्र-2, इंदिरा नगर चैक पोस्ट, दुर्गा चैक चैक पोस्ट, कोविड सहायता केन्द्र जोन क्रमांक-1 आडिटोरियम परिसर, जोन क्रमांक-2 खिहनी आंगनबाडी केन्द्र, जोन क्रमांक-3 टी.सी.बजान स्कूल परिसर आदि स्थलों में सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव किया जाकर स्थलों को विसंक्रमित करनें की कार्यवाही की गई।
वार्ड क्रमांक 24 से 45 तक के सैनेटाईजेशन प्रभारी पंकज निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत आज दिव्यांचल कोविड केयर, सायना कोविड केयर केन्द्र, बालक छात्रावास राय कॉलोनी, कृष्णधाम कॉलोनी, हास्पिटल लाईन, झूलेलाल मंदिर, दुर्गा मंदिर गली, नैंसी स्कूल के पास, विवेकानंद चैक से भीमराव चैक तक, गढडा टोला, मुक्तिधाम परिसर, आनंद विहार कॉलोनी सहित सी.एल.पी पाठक वार्ड की विभिन्न गलियों में सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल का छिडकाव कराया जाकर स्थलों को विसंक्रमित किया गया।
