15 मई को कटनी जिले के 44 केन्द्रों पर लगेगा कोविड-19 का टीका

45 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

कटनी  कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 1 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। 15 मई को जिले में शासकीय एवं निजी क्षेत्र की 44 स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।

कटनी श्हारी क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

कटनी शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी देते हुये जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कटनी अर्बन क्षेत्र में पुरानी कचहरी परिसर, एसीसी हॉस्पिटल कटनी, रेल्वे हॉस्पिटल और झूलेलाल सेवा मण्डल माधवनगर में टीकाकरण होगा।

बड़वारा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बड़वारा क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा, एसएचसी बरछेंका, एसएचसी अमाड़ी,एसएचसी विलायतखुर्द, एसएचसी सकरीगढ़ में कोविड-19 का टीकाकरण कार्य होगा।

बहोरीबंद क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बहोरीबंद क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद, पीएचसी स्लीमनाबाद, पीएचसी बाकल,पीएचसी तेवरी, एसएचसी मसंधा, एसएचसी कुआं, एसएचसी कौडिया, एसएचसी बम्हौरी में 15 मई को कोविड-19 का टीकाकरण होगा।

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान, पीएचसी कछारगांव, पीएससी ढीमरखेड़ा, पीएचसी खमतरा, पीएचसी सिलौंड़ी में 15 मई को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया जायेगा।

कन्हवारा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कन्हवारा क्षेत्र अन्तर्गत पीएचसी कन्हवारा, सीएचसी पहाड़ी, एसएचसी कैलवारा खुर्द, एसएचसी जुहला,एसएचसी पड़रिया, एसएचसी पिपरौंध में 15 मई को कोविड-19 का वेक्सीन लगाया जायेगा।

रीठी क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि रीठी क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी, पीएचसी बिलहरी, पीएचसी बड़गांव, एसएचसी देवगांव, एसएचसी निटर्रा में 15 मई को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा।

बरही क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बरही क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही, एसएचसी कुआं, एसएचसी खितौली में 15 मई को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जायेगी।

विजयराघवगढ़ क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत सिविल हॉस्पिटल विजयराघवगढ़, पीएचसी घुन्नौर, पीएचसी कैमोर, एसएचसी कारीतलाई, एसएचसी भैंसवाही, एसएचसी देवराकलां में कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें