ब्रेकिंग न्यूज : कटनी पुलिस सामुदायिक सेवा की मिशन संबल योजना बनी जरुरतमंदों का सहारा

Advertisement

दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्राम सुरमा में बांटी गई खाद्यान्न सामग्री

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी के द्वारा कटनी जिले में कोरोना महामारी के कारण निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को घर तक निशुल्क खाद्यान्न सामग्री पहुंचाए जाने के लिए कटनी पुलिस मिशन संबल शुरू किया गया है। कटनी पुलिस की सामुदायिक सेवा कटनी पुलिस मिशन संबल योजना के अंतर्गत कैमोर टी आई अरविंद जैन ने पुलिस स्टाफ और एसीसी ट्रस्ट कैमोर के साथ मिलकर थाना कैमोर अंतर्गत पहाड़ियों की गोद में बसे दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य सुरमा ग्राम में करीब 90 निर्धन एवं जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। कैमोर पुलिस और एसीसी ट्रस्ट कैमोर की टीम ने ग्रामवासियों को उनके घर पर जाकर खाद्यान्न सामग्री प्रदान की। उल्लेखनीय है कि खाद्यान्न सामग्री का वितरण थर्मल स्केनिंग, सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ससम्मान किया गया, जिसकी संपूर्ण क्षेत्र में सराहना की जा रही है। एसीसी डायरेक्टर प्लांट के.आर. रेड्डी के मार्गदर्शन व एच.आर. हेड एच. पी. सिंह के निर्देशन में एसीसी सी.एस.आर. हेड एनेट विश्वास, चीफ सिक्योरिटी अधिकारी नीरज सिंह और एसीसी ट्रस्ट टीम के सदस्यों के साथ, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, चंद्रभान विश्वकर्मा , आरक्षक सनिल, अचल, शिव एवं अख्तर भाईजान द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस टीम के द्वारा संबंधित ग्राम या वार्ड का सर्वे किया जाता है, जिसमें ऐसे निर्धन और जरूरतमंदों को चिन्हित किया जाता है जिन्हें वास्तव में आपदा के समय खाद्य सामग्री की आवश्यकता है और उन्हें सम्मान के साथ खाद्यान्न सामग्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदान की जाती है।

रिपोर्ट : संत कुमार विश्वकर्मा

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें