सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यवाही के माध्यम से कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करनें में जुटा अमला

Advertisement

कटनी  कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे के निर्देशन में नगर मंे कारोना संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगानें हेतु जिला प्रशासन के निर्देशन में निगम का अमला निरंतर कार्य कर रहा है।

निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु दो पालियो मे नगर के मुख्य एवं अन्य मार्गो की सफाई की जाकर कचरे के उठाव कार्य के साथ डोर टू डोर कचरे का संग्रहरण किया जा रहा है। नगर में संक्रमण का प्रसार न हो इस हेतु विभिन्न कोविड केयर सेंटर, चिकित्सालयों, वैक्सीनेशन केन्द्र, टीकाकरण केन्द्र के मेडिकल वेस्ट का पृथक वाहनों से उठाव तथा माइक्रो कंटेनमेंट जोन के मवनों से निकलनें वाले कचरे का भी पूर्ण प्रोटोकाल के साथ निस्तारण कराया जा रहा है।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था के तहत आज प्रातः ट्रांसपोर्टनगर पुरैनी स्थित सब्जी मंडी, पन्ना मोड, बस स्टेण्ड के विभिन्न स्थलों, सागर पुलिया, राजीव गांधी वार्ड के खिरहनी ओव्हर ब्रिज एवं वार्ड के अन्य मुख्य मार्गो,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की विभिन्न गलियों, कावस जी वार्ड भीमराव चौक से विवेकानंद चौक, बरगवां ओव्हर ब्रिज के पास डिवाइडर की सफाई सहित नगर के विभिन्न वार्डो में चिन्हित माईक्रो कंटेनमेंट जोन जगमोहन दास वार्ड, सावरकर वार्ड रधुनाथ गंज वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, गुरूनानक वार्ड, विवेकानदं वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड झिझरी आदि स्थलों के भवनों से कचरे का संग्रहरण कार्य सहित सायना कोविड केयर सेेंटर सहत अन्य स्थलों के मेडिकल वेस्ट की सफाई कराई का कार्य पृथक वाहनों से कराया गया।

वर्षा पूर्व नाले- नालियों की सफाई के किये जा रहे प्रयास

आगामी वर्षा ऋतु में नगर के नाले एवं नालियों के माध्यम से मुख्य मार्गो में पानी भराव की समस्या का सामना न करना पडे इस हेतु निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में अभियान चलाकर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड की नालियों, अहमद नगर में पानी निकासी हेतु जे.सी.बी मशीन से कच्ची नाली निर्माण का कार्य, चन्द्र शेखर आजाद वार्ड स्थित बाबली टोला की नाली, सागर पुलिया से नाली के कचरे का उठाव, महात्मा गांधी वार्ड स्थित गांधीगंज पीपल गली की नालियों, कावस जी वार्ड भट्टा मोहल्ला स्थित रवि पंडा खेर माता मंदिर के पीछे वाले नाले, भट्टा मोहल्ला मलिन वंशकार बस्ती विशाल वंशकार के सामनें वाली नाली सहित नगर के अन्य स्थलों की नालियों के अपशिष्ट की सफाई का कार्य कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें