कोरोना अपडेट : 24 घंटे में कोरोना के 2.40 लाख से ज्यादा नए मामले आये सामने ,3741 मरीज़ो की हुई मौत

Advertisement
(नई दिल्ली) देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले में थोड़ी कमी आई  है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,40,842 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3,741 लोगों की मौत हो गई है । पिछले 24 घंटे में 3,55,102 मरीज ठीक हुए हैं।
रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,65,30,132 मामले सामने आ चुके हैं। अबतक इस बीमारी से कुल 2,99,266 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या कुल 28,05,399 है। अभी तक कोरोना से कुल 2,34,25,467 मरीज ठीक हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 88.29 फीसद
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.29 प्रतिशत हो गया है।
चौबीस घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्ट 
आईसीएमआर रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। 22 मई को 21,23,782 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 32,86,07,937 टेस्ट किए जा चुके हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें