कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी का नहीं होता मोहताज यह साबित कर दिखाया है प्रीति संजीव सूरी

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नवनिर्वाचित महापौर सहित पार्षदों को दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र

(कटनी)- नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 को लेकर बुधवार को द्वितीय चरण के लिए कटनी नगर निगम और नगर परिषद बरही के लिए हुए चुनाव की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई। कटनी नगर निगम के महापौर व पार्षदों के पदों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच कृषि उपज मंडी परिसर पहरूआ में कराई गई। सुबह 8.30 बजे प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे व राजनैतिक दलों के सदस्यों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया और उसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई।

            आठ चरणों में पूर्ण हुए मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नव निर्वाचित महापौर व पार्षदों के निर्वाचन की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचितों को बधाई दी और प्रमाण पत्रों का वितरण किया। महापौर पद के लिए आठ चरणों में ईवीएम से हुई गणना में सर्वाधिक 45648 मत निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति संजीव सूरी को मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित 40361 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहा रौनक खंडेलवाल को 22067, अंजली ओमप्रकाश चौधरी को 2546, डॉ. अनीता रंजन को 488, शशिप्रभा तिवारी को 2606, अंकिता को 222, मंजूषा गौतम को 275, नसीम खान को 448, निधि आशुतोष पुरोहित को 424, साजदा बी को 308 और सूफिया खान को 511 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रीति संजीव सूरी के निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

       मतगणना के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व बल के साथ स्थल पर मौजूद रहे।

पार्षदों के निर्वाचन की घोषणा कर प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

मतगणना के बाद मंडी परिसर में नगर निगम कटनी के 45 वार्ड से निर्वाचित पार्षदों के नाम की भी घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री मिश्रा ने की और प्रमाण पत्रों का वितरण किया। वार्ड पार्षद के रूप में वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक क्रमशः वन्दना राजकिशोर याद, नन्ही बाई तुलाराम गौटिया, सरला सन्तोष मिश्रा, ओम प्रकाश बल्ली सोनी, उमेन्द्र अहिरवार (ओमी), नीतू कपिल रजक, शीला सोनी अज्जू, रमेश सोनी, संदीप राजाराम यादव, सुभाष (शिब्बु) साहू, जय नारायण निषाद, राजेश भास्कर, बीना संजू बैनर्जी, प्रेमवती रजक डब्बू, सुखदेव चौधरी, खुशबू अनुरूध्द नारायण सोनी, सीमा अरविंद श्रीवास्तव, रागिनी मनोज गुप्ता, फामिदा आफताब चोखे भाई, प्रभा गुप्ता राजू गुप्ता, संतोष शुक्ला,पैरवी बिट़टू, मिथलेश जैन एडवोकेट, अजरा शाहीन, एडवोकेट मौसुफ बिट़टू, अवकाश जायसवाल, सुशीला मिश्रीलाल, शशिकांत तिवारी, सुमित्रा रावत, अलका अरुण पाण्डेय, मनीष पाठक, संजू जीवन चौध्ररी, सुनीता कमलेश चौधरी, शकुन्तला सोनी, अर्चना विनीत जायसवाल, अधिवक्ता मथुरा तिवारी, अधिवक्ता सुरेन्द्र गुप्ता, रेखा संजय तिवारी, श्याम पंजवानी, सुमन राजू माखीजा, ईश्वर बहरानी (ईशू भैया), गोविंद चावला, तुलसा गुलाब बेन, राजकुमारी मिथलेश जैन, विनोद लाला यादव (भुट्टू) निर्वाचित घोषित किए गए।

            इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, एसडीएम प्रिया चंद्रावत, एएसपी मनोज केडिया, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें