कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मीडिया सेंटर पहुंचकर पत्रकारों से की चर्चा
(कटनी) – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को नगर निगम कटनी की मतगणना के दौरान अचानक मीडिया सेंटर पहुंचकर पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पत्रकारों के लिए सुविधा मुहैया कराने अधिकारियों को निर्देशित किया।
मतगणना जारी रहते जिला निर्वाचन अधिकारी के कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ समय निकालकर कलेक्टर श्री मिश्रा पूरी गर्मजोशी से पत्रकारों से मिले, उन्होंने पत्रकारों से चाय, नाश्ता, भोजन, पानी आदि के समय पर मिलने के बारे में भी पूछताछ की। पत्रकारों ने उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।
मीडिया सेंटर में पत्रकारों की सुविधा के लिये प्रत्येक चरण की मतगणना की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड और एल.ई.डी. टी.वी की व्यवस्था की गई थी। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सुबह से ही लाइव प्रसारण में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी भी पूरी व्यवस्था भी की गई थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मिले सहयोग की वजह से लाइव प्रसारण में चैनल संवाददाताओं को कोई परेशानी नहीं हुई।
