ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्र सरकार के नए आईटी कानून के खिलाफ ,वॉट्सऐप कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय पर दर्ज कराया केस
(नई दिल्ली) फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने सोशल मीडिया के लिए नए आईटी नियमों को चुनौती देने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ मुकदमा जाहिर किया है । व्हाट्सएप ने केंद्र सरकार के नए आईटी कानून को गलत बताया है ,व्हाट्सएप ने कहा है कि केंद्र सरकार के कानून में जो सबसे पहले मैसेज किया है उसका नाम और पता लगाने का प्रावधान रखा है । केंद्र सरकार ने बताया की एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और निवासी शिकायत अधिकारी की नियुक्ति सहित अतिरिक्त उचित परिश्रम का पालन करने के लिए ऐसे बड़े प्लेटफार्मों की आवश्यकता है और व्हाट्सएप ने दिल्ली उच्च न्यायालय पर नए आईटी कानून में ट्रेसबिलिटी प्रावधान असंवैधानिक है और निजता के मौलिक अधिकार के खिलाफ है। व्हाट्सएप का कहना है की अगर केंद्र सरकार को कोई मदद की जरुरत पड़ती है तो हम मदद करने को तैयार है लेकिन हम अपने कस्टमर की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। व्हाट्सएप में लोग उसका उपयोग व्हाट्सएप की प्राइवेसी के कारण उपयोग करते है लेकिन भारत सरकार के नए आईटी नियमों के बाद हमारे कस्टमर की प्राइवेसी भंग हो सकती है।
वॉट्सऐप ने दिल्ली हाई कोर्ट में क्या कहा
इस शिकायत में दिल्ली हाई कोर्ट से यह घोषित करने के लिए कहा गया है कि नए नियम भारत के संविधान में प्राइवेसी अधिकारों का उल्लंघन है। नए नियम के मुताबिक, सरकार जब भी सोशल मीडिया कंपनियों से सूचना को पहली बार शेयर करने वालों की जानकारी मांगेगी तो उन्हें उसकी पहचान बतानी होगी। कानून के हिसाब से बात की जाए तो वॉट्सऐप को सिर्फ गलत काम करने के आरोपियों की ही जानकारी को शेयर करने की जरूरत है। मगर कंपनी ने कहा कि वह यह नहीं कर सकती है, क्योंकि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। उनका कहना है कि नए नियम का पालन करने के लिए उन्हें सबसे पहले जानकारी शेयर करने वालों की जानकारी निकालने के लिए मैसेज एन्क्रिप्शन को तोड़ना होगा।
भारत में 53 करोड़ व्हाट्सएप उपयोगकर्ता, 44.8 करोड़ YouTube उपयोगकर्ता, 41 करोड़ फेसबुक ग्राहक, 21 करोड़ इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता हैं, जबकि 1.75 करोड़ खाताधारक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैं। सरकार के इस फैसले से इन बड़ी कम्पनयों को काफी नुकसान हो सकता है ।
वॉट्सऐप की प्राइवेट पालिसी कितनी है तगड़ी
वॉट्सऐप में 53 करोड़ व्हाट्सएप उपयोगकर्ता है । क्या आप जानते है की वॉट्सऐप क्यों नए आईटी नियमों के खिलाफ है , आपको बता दे की व्हाट्सएप कंपनी अपने कस्टमर को 100% प्राइवेट पालिसी की सुविधा देती है जिसे की वॉट्सऐप के इतने कस्टमर बन गए है । जब वॉट्सऐप पर अगले किसी व्यक्ति को मैसेज करते है तो जब तक वह व्यक्ति आपका मैसेज नहीं पढता तब तक उसके बीच में एक लॉक लग जाता है जिससे की वॉट्सऐप कंपनी उस व्यक्ति के मैसेज को खुद नहीं पढ़ सकती है । जो मैसेज के बीच लॉक लगा होता है वह केवल जो मैसेज किया है और जिसको मैसेज किया गया है उसी को पता होता है , वॉट्सऐप कंपनी इसलिए आज उसका उपयोग 53 करोड़ व्हाट्सएप उपयोगकर्ता कर रहे है
