ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली में 31 मई से खुलेगा लॉकडाउन , मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने की घोषणा

Advertisement

(नई दिल्ली) मध्यप्रदेश सरकार के बाद दिल्ली सरकार ने भी अनलॉक करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनलॉक करने की बात कही है । अरविन्द केजरीवाल ने बताया की दिल्ली सरकार काफी विचार – विमर्श करने के बाद यह फैसले पर पहुंची है । उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण अब हमारे नियंत्रण में आ गया है। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को अपने काबू में बताया है इसके पहले  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून से अनलॉक कि घोषणा की थी दिल्ली सरकार ने सोमवार की सुबह से अनलॉक किये जाने की बात कही है।

जाने कब से कब तक था दिल्ली में लॉकडाउन

दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए 1 हप्ते का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था जो की सोमवार की सुबह तक था दिल्ली सरकार ने सोमवार की सुबह से अनलॉक करने की बात कही है। ज्ञात हो की  दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 31 मई तक का लॉकडाउन  बढ़ा दिया था और उन्होने कहा था की अगर कोरोना संक्रमण इसी तरह नियंत्रण में रहता है तो हम 31 मई से अनलॉक करने पर विचार करेंगे। अब दिल्ली की जनता को 31 मई से लॉकडाउन खुलने से राहत मिलेगी। 

अनलॉक में क्या खुलेगा ओर क्या बंद रहेगा 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा की हमे लॉकडाउन से सबसे पहले उनका ख्याल रखना है जो समाज का सबसे गरीब वर्ग का व्यक्ति है जैसे की मजदूर है , देहाड़ी मजदूर है , प्रवासी मजदूर है , उत्तरप्रदेश , बिहार जैसे अन्य राज्यों से लोग दिल्ली में आजीविका कामने के लिए आते हैउनके लिए जो कंस्ट्रकंशन और फैक्ट्री चालू में काम करने आते है उनके बारे में सरकार ने दिल्ली में कंस्ट्रकंशन के काम और फैक्ट्री चालू करने का निर्णय  लिया है सोमवार की सुबह से इन गतिविधियो की सेवाओं को अनलॉक कर दिया जायेगा अरविन्द केजरीवाल ने आगे बताया की अगर अनलॉक करने के बाद कोरोना संक्रमण काबू में रहता है तो हम दिल्ली में टोटल लॉकडाउन हटाए जाने पर विचार करेंगे लॉकडाउन में व्यक्ति भुखमरी से न मरे इसलिए अब हम कोरोना से सुरक्षा के साथ- साथ काम धंधा भी चालू करेंगे एक ओर कोरोना से लड़ते रहेंगे ओर दूसरी ओर कोरोना से सावधानी पूर्वक काम भी करेंगे। उन्होने कहा की यदि कोरोना फिर से बढ़ेगा तो हमे लॉकडाउन फिर से करना होगा इसलिए मेरे दिल्ली के लोगो से अपील है सावधानी पूर्वक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्य करे जिससे आपकी सुरक्षा बनी रहे ,  श्री केजरीवाल ने बोला  की हम पहले इन दो सेवाएं को खोलकर देख रहे है अगर स्थिति सामान्य रहती है तो अगले हफ्ते और दो  सेवाएं को खोलेंगे।  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के इस निर्णय से दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी वही दूसरी ओर जनजीवन भी सामान्य होने लगेगा। 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें