युवा समाजसेवी कृष्णा त्रिपाठी ने कोविड का पहला डोज लगवाया और लोगों को दिया संदेश

(सतना) युवा समाजसेवी कृष्णा त्रिपाठी ने कोविड वैक्सीन सेंटर में जाकर पहला डोज लगवाया और लोगों को दिया संदेश। पूरे विश्व में कोरोना वायरस काफी तेज गति से फैल रहा था और इसको रोकना चरितार्थ का विषय हो गया था। क्योंकि यह संक्रमण काफी तेजी से चल रहा था और हमारे देश में महामारी जैसे स्थित पैदा हो गई थी। लगभग 2 सालों से इसको रोकने के लिए बहुत ही प्रयास किया गया, लॉकडाउन भी लगाया गया और कुछ दिन बाद राहत मिली और फिर कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर के प्रदेश में फिर हलचल मचाने और महामारी पैदा करने आ गया। श्री त्रिपाठी ने सोसल मीडिया के माध्यम से यह भी बताया कि जब से कोविड वैक्सीन दवा आया है तब से बहुत ही ज्यादा राहत मिली है। उन्होंनें सभी को जागरुक करते हुए कहा कि अफवाहों पर ना पड़े, वैक्सीन अवश्य लगवाएं क्योंकि यही कोरोना वायरस से बचाएगा। वैक्सीन ही कोरोना वायरस की एक मात्र दावा है। उन्होने कहा कि संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए 2 गज की दूरी बनाए रखें, हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से धोये, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं क्योंकि आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें