वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र कुमार वलेजा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

 अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत का किया गया गठन

(जबलपुर) अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के संगठन की बैठक संपन्न हुई जिसमे संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का प्रस्ताव पारित करते हुए चंद्र कुमार वलेजा एडवोकेट को राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य सम्मलित हुए ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वेद प्रकाश नेमा अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता हितों हेतु अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत का गठन जबलपुर मप्र में किया गया है। इस संगठन का उद्देश्य अधिवक्ता हित सर्वोपरि है। इसके साथ ही अधिवक्ताओ हेतु स्वास्थ बीमा की याचिका उच्च न्यायालय में दायर की जा चुकी है। अन्य याचिकाओं जो दायर की जानी है उनकी जानकारी भी उनके द्वारा दी गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा एवं अधिवक्ता हितों हेतु पूर्ण प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र कुमार वलेजा , वेद प्रकाश नेमा , जमील कुरेशी , हेमलता क्षत्रीय, अंजली श्रीवास्तव , विभा पाठक, जय सचदेवा , मनोज सनपाल, राजेश पंजवानी, तरुण पटेल, माधव मालवीय, सुधीर पांडेय , टीकाराम कुर्मी, के के शर्मा, पवन कुमार सक्सेना, महेंद्र कुमार कुर्मी आदि सम्मलित हुए।

रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें