रोजगार सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सांसद को सौपा ज्ञापन

(विजयराघवगढ़) जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों द्वारा प्रशासन से पूर्व में की गई मांगों पर अभी तक किसी तरह का ध्यान न देने के कारण एक दिवसीय प्रवास में आए खजुराहो सांसद बीडी शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर मांगो का तत्काल निराकरण करने की मांग की गई। रोजगार सहायक संघ ने मांग की है कि दिनाक 06/07/2013 के बिंदु क्रमाक 06 के अनुसार निलम्बन किया जाय एवं निलंबन अवधि में गुजारा भत्ते की पात्रता मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार की जाय। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के कार्यों का स्पष्ट कार्य विभाजन हो। ग्राम रोजगार सहायक की आकस्मिक दुर्घटना मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि हेतु 5 लाख रु का प्रावधान हो। रिक्त ग्राम पंचायतों में जहां किसी कारण से सचिव न हो वहां पर रोजगार सहायक को ही प्रभार दिया जाए। पीएफ का प्रावधान हो। वेतन राशि ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष होने के कारण 90% ग्राम रोजगार सहायको पर भी लागू हो। हड़ताल अवधि पर मानदेय दिया जाए। रोजगार सहायकों को शीघ्र ही बहाल किया जावे। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विकास दत्त मिश्रा सहित अजय कचेर, उमाशंकर गर्ग आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें