ब्रेकिंग न्यूज़ : माँ के अंतिम संस्कार के लिये टीआई कैमोर ने की नाबालिक की मदद

 कटनी पुलिस मिशन संबल योजना बनी जरुरतमंदों का सहारा

(कैमोर) मध्यप्रदेश के कटनी जिला अन्तर्गत थाना कैमोर के ग्राम खलवारा निवासी श्रीमती फूला बाई चौधरी का गत रात्रि टीबी की बीमारी से निधन हो गया। इसके कुछ महीने पूर्व ही उनके पति किशोरी लाल चौधरी का भी स्वर्गवास हो गया था। इस परिवार के अत्यंत निर्धन होने से अनाथ हुए छोटे बच्चों को मां के अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था नहीं थी। इसकी जानकारी लगने पर टी आई पुलिस थाना कैमोर अरविंद जैन मृतक परिवार के घर हमराह प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल के साथ पहुंचकर उनके नाबालिक बेटे सूरज चौधरी को अंतिम संस्कार के लिए 2100 रुपए नगद, आगामी कुछ दिनों के लिए खाद्यान्न सामग्री और लकड़ियों की व्यवस्था करा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना कराया। मृतक परिवार अत्यंत ही गरीब स्थिति से गुजर रहा था , जिसकी कबेलु वाली झोपड़ी भी टूटी – फूटी है। कैमोर पुलिस द्वारा अति निर्धन बेसहारा बच्चों को घर पर जाकर मदद करने की सर्वत्र सराहना की जा रही है । टी आई अरविंद जैन ने इस परोपकार के कार्य को पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी द्वारा जिले में बेसहारा को मदद किए जाने के लिए प्रारंभ किए गए कटनी पुलिस मिशन संबल का ही एक प्रयास बताया है।

रिपोर्ट: आरिफ खान, कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें