ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर मनोज मानव विकास समिति के द्वारा किया गया वृक्षारोपण
(कैमोर) मनोज मानव विकास समिति कैमोर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पर्यावरण जागरूकता के संबंध में जागरूकता एवं वृक्षारोपण किए जाने हेतु लोगों को जनजागृत किया गया इस अवसर पर समिति के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी देते हुए रामपाल ने बताया की वृक्षारोपण करना हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है मनोज मानव विकास समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री संतोष प्रसाद तिवारी ने बताया कि संस्था सन् 1995 से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए और पर्यावरण के क्षेत्र में भी सतत् कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश मे कोरोना संकट को देखते हुए यह सिद्ध हो चुका है कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन नितांत की आवश्यकता होती है ऑक्सीजन की कमी जीवन में कितना संकट आता है उसका आभास कोरोना काल में सभी को समझ में आ चुका है ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में जहां ऑक्सीजन कांट्रेक्टर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं लोगों को वृक्षारोपण से मिलने वाली ऑक्सीजन का महत्व समझ में आ चुका है आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और देखरेख अपने परिवार के सदस्य के जैसा करें। जिस दिन प्रत्येक व्यक्ति वृक्षों को लगाकर उसकी सही तरीके से देखभाल करेगा तभी सही मायने में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत पर्यावरण दिवस आयोजित करने का ओचित्य सार्थक होगा आइए हम संकल्प ले की धरती किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी है, और सभी को पोषण करनेवाली इस माँ की रक्षा का दायित्व भी हम सभी का है।
