ब्रेकिंग न्यूज : उरदानी सचिव द्वारा कराया गया गुणवत्ताहीन रोड का निर्माण
ग्रामीणों द्वारा घटिया रोड निर्माण की जांच कराए जाने की मांग
(बरही) जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की कई ग्राम पंचायतों मे लगातार गुणवत्ता हीन घटिया निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायतें अा रही हैं इसके बावजूद भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के द्वारा उनकी जाच न करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे शासकीय राशि के दुरुपयोग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहा है। कुछ ग्रामीण के द्वारा यह चर्चा भी की जा रही है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले घटिया निर्माण कार्यों में क्या प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है ? ऐसी ही एक शिकायत ग्राम पंचायत उरदानी के रोड निर्माण को लेकर प्राप्त हुई है जिसमें ग्राम वासियों ने सचिव द्वारा निर्माण कराई गई घटिया रोड से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
जहां एक और क्षेत्रीय विधायक द्वारा क्षेत्र के ग्राम वासियों के लिए हर एक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही वही प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। ग्राम वासियों ने माननीय कलेक्टर महोदय से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन, बरही
