पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित
(छतरपुर) बुंदेलखंड के दिग्गज नेता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह (भँवर राजा) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण और जनसंपर्क मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में बिजावर एवं महाराजपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व भी किया हैl बिजावर विधानसभा क्षेत्र से वे दो बार विधायक एवं महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भी दो बार विधायक रहे, यानी चार बार विधायक रहकर बुंदेलखंड की आवाज हमेशा उठाते रहे l कुं. मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर राजा जीतेन्द्र पाल सिंह अवागढ़ यूपी, महाराज घनश्याम सिंह दतिया, राजा कृषणा सिंह राजपर गुजरात, राजा कामेश्वर सिंह बस्ती यूपी, राजा यादवेंद्र सिंह जयपुर, आपजी करणवीर सिंह राजगढ़ कोटा और पूर्व कमिश्नर कुंवर व्हीके सिंह कुशवाह की नियुक्ति की गई है।
रिपोर्ट: पंकज पाराशर छतरपुर
