जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले में दूसरे दिन 2189 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

निजी चिकित्सकों व समाजसेवी संस्थाओं ने भी दी सेवाएं

(कटनी)  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 23 व 24 मई को आयोजित मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच, उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

स्वास्थ्य मेले के अंतिम दिन मंगलवार को शासकीय चिकित्सकों के साथ ही निजी चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं, तो समाजसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग प्रदान किया।

            स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन 2189 मरीजों ने जांच, उपचार के लिए पंजीयन कराया। जिनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया और दवाएं प्रदान की गईं। मेले में सामान्य रोग के साथ अन्य बीमारियों का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। साथ ही आयुष विभाग के चिकित्सकों ने भी सेवाएं दीं।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर मौके पर ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड व हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश प्रदान किए गए थे। स्वास्थ्य मेले के दौरान अलग से स्टॉल लगाकर कार्ड बनाए गए। जिसमें मेले के अंतिम दिन 50 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए, जबकि 156 लोगों ने डिजीटल हेल्थ कार्ड बनवाए।

इंडियन मेडीकल एसोसिएशन ने दी सेवाएं

            स्वास्थ्य मेले के दौरान इंडियन मेडीकल एसोसिएशन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। डॉ. अशोक चौदहा, डॉ. केके जैन, डॉ. कमलनयन लहरिया, डॉ. अमित साहू, डॉ. राजीव बजाज, डॉ. शेफाली, डॉ. विनय जैन, डॉ. मखीजानी, डॉ. अनुराग खरे, डॉ. शानू अग्रवाल, डॉ. बलदेव सिंह, डॉ. हरीश बजाज, डॉ. खंडेलवाल, डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. सहाय, डॉ. शोबित चौदहा, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. मनीषा साहू, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. पूनम बजाज, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. मानसी गुप्ता, डॉ. उमा निगम, डॉ. ऋषि जैन ने मेले में सेवाएं दी। साथ ही रेडक्रास सोसायटी द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई, जबकि वैदेही जायंट्स ग्रुप द्वारा हितग्राहियों को जल वितरण किया गया। मेले के समापन पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें