सबसे पहले बेसिक डाटा को करें सही- नोडल अधिकारी जॉन किंग्सले

आकांक्षी ब्लाक विजयराघवगढ़ के नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

(कटनी)  जिले के तीन विकासखंड विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा और रीठी का चयन आकांक्षी विकासखंड के रूप में किया गया है। मंगलवार को विजयराघवगढ़ विकासखंड के नोडल अधिकारी आईएएस जॉन किंग्सले ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे भी उपस्थित थे।

            समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी श्री किंग्सले ने विभागवार डेटा एंट्री व सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अपने बेसिक डाटा को सही करें। विकासखंड स्तर से फीड डाटा और पोर्टल की जानकारी एक समान होनी चाहिए। श्री किंग्सले ने डेटा के साथ ही काम भी होना चाहिए और इसके लिए अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने आकांक्षी विकासखंडों के लिए निर्धारित 103 पैरामीटर के आधार पर कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले जिला पंचायत सीईओ श्री गोमे ने आकांक्षी विकासखंड विजयराघवगढ़ की रैंकिंग व विभागवार प्रगति की जानकारी पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। नोडल अधिकारी श्री किंग्सले ने सभी विभागीय अधिकारियों से कार्य में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली और समस्याओं के निराकरण कराने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें