उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तरप्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

(लखनऊ)  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके अलावा 23 अगस्त यानि सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कल्याण सिंह का लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में गत दिवस निधन हो गया। गंभीर बीमारी के चलते वह चार जुलाई से ही एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण कल्याण सिंह की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत आज बेहद नाजुक हो गई है। उनका बीपी भी अनियंत्रित हो गया। शरीर के अन्य पैरामीटर भी गड़बड़ चल रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें