राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेहरु युवा केंद्र कटनी द्वारा आयोजित की गई ऑनलाइन गोष्ठी

कटनी – कोरोना महामारी के बीच खेल की ओर ध्यान आकर्षित करने एवं खेल की महत्ता को रेखांकित करने के उद्देश्य से नेहरु युवा केंद्र कटनी के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त को ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कटनी ज़िले के सभी छः विकासखंड के खेल जगत से जुड़े अधिकारी, खिलाडी सहित युवक, युवती मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

      नेहरु युवा केंद्र कटनी की जिला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर ने बताया कि  ऑनलाईन वेबीनार के माध्यम से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों व विषय विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। साथ ही खेल के माध्यम से शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिये होने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में बताया। इसके साथ ही गोष्ठी के दौरान मेजर ध्यान चंद जी के ओलंपिक सफ़र के बारे में जानकारी दी गई। वहीं युवाओं को राष्ट्रीय खेल हॉकी खेलने प्रोत्साहित किया।

      इस ऑनलाईन वेबीनार में जिले के सभी विकासखण्डों से युवा स्वयं सेवकों ने सहभागिता की। इसके साथ ही खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों व विषय के जानकारों ने भी अपने विचार वेबीनार के माध्यम से साझा किये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें