105वें जन्मदिवस पर संस्थाएं करेंगी आयोजन
डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव लोकविज्ञान शोध संस्थान द्वारा डॉ. श्रीवास्तव रचित पुस्तकों के द्वितीय, तृतीय संस्करणों के साथ ही उनके बुन्देली शब्द कोष का प्रकाशन भी किया जा रहा है। प्रति वर्ष 1 सितम्बर को स्व.डॉ. पूरनचंद श्रीवास्तव का जन्मोत्सव समारोह जबलपुर की अनेक संस्थाएं बुन्देली दिवस के रूप में आयोजित करती हैं। इस दिन देश के विविध क्षेत्रों के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वानों को सम्मानित किया जाता है। बुंदेलखंड के साहित्य, कला, संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होते हैं। अखिल भारतीय बुंदेलखंड साहित्यकार परिषद् द्वारा अपने वार्षिक कार्यक्रमों में 1 सितम्बर को बुन्देली दिवस के रूप में समायोजित किया गया है। इस वर्ष 2021 में स्व. डॉ.श्रीवास्तव का 105 वां जन्मोत्सव एवं 32 वां बुन्देली दिवस मनाया जा रहा है।
