मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 4 करोड़ पार

सितम्बर माह तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को प्रथम डोज का लक्ष्य: मुख्यमंत्री श्री चौहान 
प्रदेशवासियों को दी बधाई

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों के अनुशासन और जज्बे से कोविड वैक्सीन के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है। इस उपलब्धि के लिये प्रदेश के सभी नागरिक बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सितम्बर माह तक शेष रहे पात्र नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाने के लिये हम प्रतिबद्ध है। इस तरह मध्यप्रदेश शत-प्रतिशत टीकाकरण के पथ पर मजबूती से अग्रसर हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 78 हजार 730 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 90 लाख 73 हजार 953 लोग ऐसे है जिन्हें वैक्सीन की दोंनो डोज लग चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इस दिन अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस महाअभियान के माध्यम से हम सितम्बर माह के अंत तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाने का प्रयास करेंगे।

एक दिन में 5 लाख 33 हजार 919 लोगों को वैक्सीन

सोमवार 6 सितम्बर को 5 लाख 33 हजार 919 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगर-मालवा जिले में 2,999, अलीराजपुर में 4,122, अनूपपुर में 5,288, अशोकनगर में 7,161, बालाघाट में 13,201, बड़वानी में 5,820, बैतूल में 5,771, भिण्ड में 12,187, भोपाल में 22,810, बुरहानपुर में 614, छतरपुर में 15,969, छिन्दवाड़ा में 16,118, दमोह में 8,769, दतिया में 4,334, देवास में 21,015, धार में 9,897, डिंडोरी में 2,685, गुना में 12,503, ग्वालियर में 18,449, हरदा में 1,474, होशंगाबाद में 12,274, इंदौर में 23,457, जबलपुर में 17,704, झाबुआ में 7,475, कटनी में 7,888, खण्डवा में 14,573, खरगौन में 7,812, मंडला में 4,737, मंदसौर में 20,196, मुरैना में 18,370, नरसिंहपुर में 9,733, नीमच में 4,996, पन्ना में 2,625, रायसेन में 8,201, राजगढ़ में 14,757, रतलाम में 5,846, रीवा में 24,588, सागर में 18,765, सतना में 19,951, सीहोर में 8,526, सिवनी में 3,097, शहडोल में 4,272, शाजापुर में 4,097, श्योपुर में 5,197, शिवपुरी में 21,570, सीधी में 7,709, सिंगरौली में 7,136, टीकमगढ़ में 9,374, उज्जैन में 11,527, उमरिया में 4,321 और विदिशा जिले में 11,959 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें

कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरुवार को बेलहटा क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय कन्या परिसर हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, स्थल की उपयुक्तता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत, सड़क संपर्क एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।