16 सितम्बर को शहरी क्षेत्र अंतर्गत 18 टीकाकरण केन्द्रों पर होगा कोविड-19 वेक्सीनेशन

Advertisement

सभी निर्धारित केन्द्रों में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नागरिक करा सकते हैं टीकाकरण

कटनी  जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सतत् रुप से वेक्सीनेशन कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इन कैम्पों के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी क्रम में 16 सितम्बर गुरुवार को भी वेक्सीनेशन जिले के शहरी क्षेत्र में 18 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किये गये है। इन सभी केन्द्रों में ऑनसपॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से नागरिक अपना वेक्सीनेशन करा सकेंगे। इसके लिये नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र पर अपना आधार कार्ड या अन्य कोई भी शासकीय फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

            गुरुवार 16 सितम्बर के लिये निर्धारित सभी टीकाकरण केन्द्रों में कोवीशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के लिये टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे। इनमें पुरानी कचहरी परिसर, ऑर्डिनेन्स हॉस्पिटल, एसीसी हॉस्पिटल, सामुदायिक भवन जालपा देवी वार्ड, सेवा भारती अक्षर नंदन स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 11 पहरुआ तिलक वार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 6 इन्द्रानगर तिलक वार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 212 नैंसी स्कूल राधा कृष्ण मंदिर के पास कावसजी वार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 19 भीमराव चौक कावसजी वार्ड, निषाद स्कूल वेंकट वार्ड, प्राथमिक शाला कैरेनलाईन आचार्य कृपलानी वार्ड, प्राथमिक शाला बरगवां स्कूल चौबे वार्ड, सीएलपी स्कूल पाठक वार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 195 इंदिरा गांधी वार्ड, रसकला स्कूल नेहरु वार्ड, झूलेलाल मंदिर माधवनगर कटनी में टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे।

            इसके साथ ही मोबाईल टीम द्वारा अहमद नगर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, गगन किराना स्टोर के पास राममनोहर लाहिया वार्ड में दोहपर 1 बजे से 3 बजे तक और नोबल हार्ट स्कूल के पास चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक वेक्सीनेशन की गतिविधियों आयोजित होंगी। इसी प्रकाार मोबाईल टीम 2 के माध्यम से विवेकानंद वार्ड पीपल के पेड़ के पास लखेरा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कटनी डिग्री कॉलेज के पास जगमोहन दास वार्ड में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक और कैलवारा फाटक केन्द्र क्रमांक 56 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में अपरान्ह 3 बजे से सांय 5 बजे तक कोविड वेक्सीनेशन किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें