शहीद वनकर्मियों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन मंडल कार्यालय में हुआ आयोजन

(कटनी) राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन मंडल कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन शहीद दिवस पर एसडीओ फॉरेस्ट की मौजूदगी में वनकर्मियों ने सेवा के दौरान शहीद वन कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही एसडीओ फॉरेस्ट ने कहा कि जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में हमारे सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना काम ईमानदारी करें ताकि हमारे जंगल और वन्यप्राणी सुरक्षित रहें। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें