एडिशनल एसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टाफ को पुरस्कृत करने हेतु की अनुशंसा

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन  के निर्देशन में कटनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के द्वारा कैमोर थाने का औचक निरीक्षण किया। कैमोर थाना पहुंचकर श्री मनोज केडिया द्वारा थाने में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर, उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया । टीआई कैमोर अरविंद जैन और उपस्थित पुलिस स्टाफ को आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया । थाने के पेंडिंग अपराधों, शिकायतों , मर्ग की जानकारी ली एवं थाना परिसर का अवलोकन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज केडिया के द्वारा निर्माणाधीन ए. सी. सी. प्लांट अमैठा का भी भ्रमण किया है । एडिशनल एसपी कटनी मनोज केडिया के द्वारा कैमोर थाने में रिकॉर्ड के अच्छे रखरखाव और समंस वारंट में अच्छा काम करने के लिए स्टाफ को पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा भी की है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें