थाना कैमोर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण वृक्षारोपण
( कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा 17 और 18 सितंबर 2021 को प्रदेश के सभी थानों एवम पुलिस चौकियों में चलाए जा रहे स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत थाना परिसर कैमोर में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन और पुलिस स्टाफ के द्वारा थाना प्रांगण में फलदार वृक्षों को लगाया गया। इसके साथ ही परिसर में पुलिस कर्मचारियों के द्वारा मिलजुल कर साफ-सफाई का आयोजन भी किया गया।
