ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Advertisement

(कुंदरेही) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत कुन्दरेही के मोहल्ला बमहंगवा में ग्राम स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव एवं रोजगार सहायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस देशव्यापी स्वच्छ्ता मिशन का शुभारंभ डी पी पांडेय की अध्यक्षता में संयोजक अनिल दुबे द्वारा माँ भारती को दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुरलीधर पांडेय , पवन दुबे , हवन साहू एवं समस्त ग्रामवासियों ने मिल कर इस कार्यक्रम मे अपना योगदान दिया। इस अवसर पर सभी ने ग्राम में स्वछता बनी रहे इसकी शपथ भी ली।

रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें