नगरपालिका टीकमगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 जन्मदिवस पर किया पौधारोपण का कार्यक्रम
(टीकमगढ़) 17 सितंबर को नगरपालिका टीकमगढ़ की ओर से नगर में स्थिति राजेन्द्र पार्क में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष अमित नूना , क्षेत्रीय विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक खरे, जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राकेश गिरी एवं नगरपालिका सीएमओ श्रीमती रीता कैलाशिया शामिल रही। पौधारोपण के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यालय में मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन दर्शन एवं उनकी उपलब्धियों को छाया चित्रो के रूप में दर्शाया गया।
हमारे संवाददाता से हुई चर्चा में जिलाध्यक्ष ने हमे बताया कि इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य है कि कार्यकर्ता हमारे प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष एवं उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को देशभक्ति में समर्पित कर सके।
रिपोर्ट : पुष्पेंद्र यादव (टीकमगढ़)
