उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम

Advertisement

(कटनी)  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 के तहत शनिवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के बस स्टेण्ड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर विधायक श्री जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। हितग्राहियों को निशुल्क कनेक्शन प्रदान किये गए हैं और चरणबद्ध तरीके से अन्य जनों को भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले में उज्जवला योजना के दूसरे चरण के तहत 21 हजार कनेक्शन पात्रों को दिये जा रहे हैं। वहीं पहले चरण में एक लाख 57 हजार हितग्राहियों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
इस अवसर पर उज्जवला योजना 2.0 के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के.एस. भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें