कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित के सेल्समैन ने 55 लाख रुपए से अधिक का किया गबन

(बरही) बरही थाना अंतर्गत खितौली स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित के सेल्समैन ने 55 लाख रुपए से अधिक का गबन किया है। पुलिस ने समिति प्रबंधक की शिकायत पर सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना की जा रही है।
बरही थाना प्रभारी संदीप आयाची ने बताया कि प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति के प्रबंधक शिवकुमार द्विवेदी ने शिकायत में बताया कि करेला गांव निवासी सेल्समैन सुनील कुमार मिश्रा द्वारा खाद्यान वितरण में 55 लाख 35 हजार 731 रुपए का गबन किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेल्समैन सुनील कुमार मिश्रा के खिलाफ गबन की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी संदीप आयाची ने बताया कि 1 अप्रैल 2012 से 24 दिसंबर 2019 के बीच गबन किया गया है। इसमें मिट्टी तेल वितरण, गेहूं खरीदी का कार्य शामिल हैं। सेल्समैन द्वारा रुपए की पर्ची जब्त नहीं की गई। 55 लाख से अधिक की राशि का गबन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपने समिति द्वारा की गई। जिसके बाद 18 सितंबर 2021 प्रबंधक द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें