इमरती लकडी परिवहन करते जप्त
(विदिशा) वन विभाग को आज ग्यारसपुर परिक्षेत्र में अवैध इमरती लकडी परिवहन होने की सूचनाएं मुखबिरो से प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की गई है। उप वन मण्डलाधिकारी श्री राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई उपरोक्त कार्यवाही में अवैध रूप से परिवहन हो रही खैर सतकट 26 नग (1.061घनमीटर) को मय वाहन सहित जप्त करने की कार्यवाही की गई है।
उप वन मण्डलाधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर वनरक्षक श्री दीवान सिंह किरार, श्री शोभाराम विश्वकर्मा, श्री संजय मीना, श्री अनुज शर्मा, संगीता अहिरवार, श्री भरत कुमार मिश्रा एवं अन्य वन स्टाप के द्वारा कालापाठा चौराहे के पास सिंघ नदी के समीप एक महेन्द्र पिकअप सफेद रंग की क्रमांक एमपी-67जी-0127 मेक्सिमो में भण्डारित पाए जाने पर एक दो मोटर साइकिल टीव्हीएस स्टार सिटी बी सिल्वर रंग क्रमांक एमपी-40 एमजी- 6032 तथा बजाज सिटी 100 रंग काला लाल क्रमांक एमपी-38 एमक्यू- 0983 वाहन भी मौके पर खडे पाए गए जो आरोपियों द्वारा अपराध करने में उपयोग किए गए थे। पिकअप वाहनचालक इंसाफ पुत्र असफाक खां निवासी बेगम गंज एवं अन्य साथी अनीस पुत्र हनीफ खां, सलमान पुत्र इस्माइल खां , अफसर खां पुत्र अनवर खां ये सभी बेगमगंज के निवासी है इसके अलावा मिहिलाल पुत्र हरचंदी निवासी बरमढी, चतुर्भुज पुत्र देवी सिंह निवासी हिम्मतपुर का आरोपी मानते हुए वन अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में जप्त वाहन को राजसात करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
