जनसुनवाई ने मंशा पूरी की “सफलता की कहानी”
(विदिशा) जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए द्धय दिव्यांगों की मंशा पूरी हुई है उन्हें ट्रायसाइकिल मिल जाने से वे अपने घरों की और खुशी-खुशी रवाना हुए है। दिव्यांग श्री गोविंद सिंह ने तो मीडिया द्वारा पूछे जाने वाले सवालो का जबाव देते हुए कहा कि पहली ही जनसुनवाई में हमारे काम हो जाएंगे ऐसा हमने सोचा नही था जो हो गया हैं।
कलेक्टर जैसे ही जनसुनवाई के लिए गाडी से उतरे थे ठीक सामने सबसे अस्थिबाधित दिव्यांग गोविंद पर उनकी नजर पडी और उन्होंने संवाद कर समस्या जानी। ठीक इसी प्रकार आगे बढने पर कुर्सी पर बैठे जनपद पंचायत नटेरन में ग्राम बाढेर के दिव्यांग 21 वर्षीय श्री राकेश मेहर ने भी ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का अनुरोध किया। दोनो दिव्यांगजनों को जनसुनवाई कार्यक्रम समाप्ति के पहले ही ट्रायसाइकिल मिल जाने से उनके चेहरो पर प्रसन्नता झलक रही थी। विदिशा शहर में श्री बाढ वाले गणेश मंदिर के समीप निवासरत श्री गोविंद सिंह ने कहा कि अब मैं शासन के इस सहारे सीधे अपने घर जाऊंगा, अब मुझे आने जाने के लिए दूसरो के सहारो पर निर्भर नही रहना पडेगा। ठीक ऐसे ही विचार श्री राकेश ने अभिव्यक्त करते हुए शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
