ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्यमंत्री केटीआर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर ठाेंका मानहानि का केस
(हैदराबाद) टॉलीवुड ड्रग्स मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपित और ड्रग्स तस्कर केल्विन के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया है। केल्विन के बयान आधार पर ईडी ने बॉलीवुड की 12 हस्तियों के खिलाफ नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। टॉलीवुड ड्रग्स मामले का खुलासा वर्ष 2017 में हुआ था। इस बीच इस मामले में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और आईटी मंत्री के बीच जुबानी जंग अब अदालत तक पहुंच गई है।
सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने राजनीतिक द्वेष के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी के खिलाफ हैदराबाद सिटी सिविल कोर्ट में सोमवार को शाम मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
केटीआर का मानना है कि उन्होंने यह याचिका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेरे खिलाफ किए गए विभिन्न आधारहीन अपमानजनक और झूठे बयानों और आरोपों के चलते दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के आरोपों पर प्रवर्तन निदेशालय ने जांच में उनका नाम जोड़ने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उन पर गलत प्रचार कर रहे हैं और उनका नाम ड्रग्स के मामले के घसीट रहे हैं, जिसके साथ उनका कोई संबंध नहीं है।
आईटी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद के बयान अपमानजनक और उन्हें बदनाम करने के लिए है। केटीआर ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि अदालत उनके खिलाफ किए जा रहे हैं झूठे प्रचार को सोच समझकर इस तरह की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के अपराधियों को उचित रूप से दंडित करेगी।
रविवार को केटीआर ने एक ट्वीट कर कहा था कि यदि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ड्रग्स परीक्षण कराने के लिए तैयार हैं तो वह भी आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में उनके साथ परीक्षण करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हूं और अगर राहुल गांधी शामिल होने के इच्छुक हैं तो।उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने इस ट्वीट कर वाइट चैलेंज का नारा लगाते हुए केटी रामाराव सहित कई लोगों को ड्रग्स परीक्षण कराने की चुनौती दी थी। इस चुनौती को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय ने भी स्वीकारा है और कहा कि वह भी परीक्षण के लिए तैयार हैं।
