मेहगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका का हुआ लोकार्पण
(मेहगांव) आंगनबाड़ी केंद्र में मेहगांव गांव में हुआ पोषण वाटिका का लोकार्पण जन – कल्याण एवं सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र मेहगांव विकासखंड विजयराघवगढ़ जिला कटनी में नवनिर्मित पोषण वाटिका का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में अमेहता सेक्टर सुपरवाइजर प्रीति उपाध्याय, सरपंच श्रीमती रूपा कोल, कार्यकर्त्ता जेनिफर फिलिप्स, सहायिका प्रिया कोल और गांव की महिलाओं की उपस्थिति रही हितग्राहियों को पोषण वाटिका के बारे में समझाइश दी गई अच्छे खान-पान के बारे में बताया गया , केंद्र में वृक्षारोपण किया गया और लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र एवं PMMVY का प्रमाण पत्र वितरण किया गया । कार्यकर्त्ता जेनिफर फिलिप्स के द्वारा पोषण वाटिका तैयार की गई और गांव की महिलाओं द्वारा पोषण वाटिका की सराहना की गई।
रिपोर्ट : आरिफ खान

