विद्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये प्राचार्य, एक उच्च श्रेणी शिक्षक, 2 माध्यमिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों को एक दिन का अवैतनिक कर जारी किया शोकॉज

कटनी  जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह ने शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय हथकुरी के प्राचार्य सहित एक उच्च श्रेणी शिक्षक, 2माध्यमिक शिक्षकों और एक लेखापाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सभी संबंधितों को उपस्थिति पंजी के आधार पर उक्त अनुपस्थित दिवस को अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित मानते हुये अवैतनिक भी किया गया है। जारी नोटिस में जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों को तीन दिवस के भीतर कार्यालय में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक एवं अप्राप्त होने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 में वर्णित प्रावधान अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये भी कहा गया है।

            उल्लेखनीय है कि गतदिवस 22 सितम्बर 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिंह द्वारा हथकुरी शासकीय उ.मा. विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य इसहॉक मिंज, उच्च श्रेणी शिक्षक राघवेन्द्र प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक नित्यानंद सराफ, माध्यमिक शिक्षक नवनीत चतुर्वेदी और लेखापाल सत्यप्रकाश पाठक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत कदाचरण एवं लापरवाही का द्योतक है। जिस पर संबंधितों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये एक दिन का अवैतनिक कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें