पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन ने किया कैमोर थाना का औचक निरीक्षण

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन के द्वारा गत दिवस कैमोर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। कैमोर थाना पहुंचकर उन्होनें थाने में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर, उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया । उन्होंने थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन और उपस्थित पुलिस स्टाफ को आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया और थाने के पेंडिंग अपराधों, शिकायतों , मर्ग की जानकारी ली एवं थाना परिसर का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन के द्वारा कैमोर थाना परिसर एवं भवन में साफ सफाई एवं पुलिस रिकॉर्ड के अच्छे रखरखाव और समंस वारंट तामिली, सीएम हेल्पलाइन के निकाल और सीसीटीएनएस के कंप्यूटरीकृत कार्य में अच्छा काम करने के लिए कैमोर पुलिस की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें